परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव के समीप एवं सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायल बच्ची को परिजनों आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि भागर गांव निवासी धर्मनाथ राम की आठ वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी सड़क को पार कर रही थी. इसी दरम्यान सिसवन से रघुनाथपुर की तरफ जा रहे बाइक ने बच्ची ठोकर मार दी. जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई.
बाइक चालक सहित दोनों सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव निवासी राजेंद्र यादव एवं सुनील कुमार यादव बताये जाते है. वहीं दूसरी तरफ महानगर गांव निवासी कैलाश राम की दस वर्षीय पुत्री श्रेया कुमारी को एक साइकिल सवार ने ठोकर मार दिया. जिससे वह जख्मी हो गई. परिजनों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घायलों ने चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…