सिसवन: दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों पर प्रकाशन की पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना परिसर में सोमवार की साम दशहरा व दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सतीश कुमार व थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने दशहरा एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा स्थलों पर डीजे और नर्तकी कार्यक्रम पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। वहीं सीओ सतीश कुमार ने पूजा पंडालों में प्रकाश की पुख्ता इंतजाम करने, पूजा कमेटी के सभी का पहचान पत्र बनाने, बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेने, पानी एवं बालू का इंतजाम रखने का निर्देश दिया।

सीओ ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरुष एवं महिला को आने जाने की अलग-अलग व्यवस्था करने का सुझाव कमेटी के सदस्यों को दिया। पूजा स्थलों पर प्रकाश की पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। साथ ही श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। बैठक में परमात्मा यादव, सुनील मिश्रा, रूदल भगत, लालबाबू साहनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026