परवेज अख्तर/सिवान : डीएम अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में सिसवन प्रखंड के 13 पंचायतों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का जांच बुधवार को किया जाएगा। इसी दौरान पंचायतों में जांच के लिए डीएम ने कई वरीय पदाधिकारियों को नामित किया है। यह पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंच अपने आवंटित पंचायत में चल रही योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल, सात निश्चय योजना, गली नली, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी, मनरेगा, आपूर्ति की गहन जांच की जाएगी। इसके लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है।
इसके अलावा अपर समाहर्ता, अंचल कार्यालय का व डीडीसी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी आपूर्ति विभाग की योजनाओं की जांच करेंगे। जांच उपरांत प्रखंड मुख्यालय में 3:00 बजे दोपहर को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक में डीएम भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय की साफ सफाई की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…