परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन जिस मनुष्य के अंदर प्रेम की अनुभूति नहीं हो उसमें नारायण की अनुभूति कभी नहीं हो सकती। यह बातें सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर गांव में चल रहे ज्ञानामृत कथा आयोजन के प्रथम दिन शनिवार को बाल व्यास पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने के लिए पहले प्रेम की अनुभूति होनी चाहिए। बिना प्रेम का कोई भी चीज संभव नहीं है।
इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के ग्यासपुर गांव में साहिब दरबार सेवा संस्थान द्वारा पांच दिवसीय ज्ञानामृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूर-दूर से आए हुए संतों द्वारा अपने उपदेशों के माध्यम से लोगों को सत्कर्म करने को लेकर बताया जा रहा है। गौरतलब हो कि इस कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एक- दूसरे के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागे तथा समाज के सभी वर्गों में एक दूसरे से प्रेम हो इसको लेकर किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…