हुसैनगंज: छठपर्व को लेकर छठ घाटों की सफाई व प्रतिमाओं के आसपास पेवर ब्लाक का कार्य जारी

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के पूर्वी हरिहांस पंचायत के निगजमा पोखरा स्थित छठघाट की साफ सफाई एवं छठ प्रतिमाओं के अगल बगल स्थानीय मुखिया बिंदु देवी के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार यादव द्वारा मिट्टीकरण एवं पेवर ब्लाक लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस छठघाट पर पूर्वी हरिहान्स के महज दो प्रतिशत छठव्रती एवं श्रद्धालु आते हैं जबकि हरिहांस पश्चिमी पंचायत के 95 प्रतिशत छठव्रतियों का जमावड़ा यहां लगता है।

शेष तीन प्रतिशत व्रती हरिहांस में तीन जगहों पर विभाजित हो जाते हैं। विदित हो यहां पूरे प्रखंड में सबसे बड़ा छठघाट हैं जहां पर 335 के आसपास छठ की प्रतिमा अवस्थित है। यहां छठ के दिन करीब सात से आठ हजार छठव्रती एवं श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र ने बताया कि प्रतिदिन दो दर्जन श्रमिक काम कर रहे हैं। समय से काम पूरा कर लिया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाने लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026