सिसवन: जमीनी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प

पुलिस पहुंच मामले को कराई शांत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत नगई में रविवार को पूर्व से चली आ रही एक जमीनी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए. दोनों पक्षों में झड़प होने लगी, जिससे पूरे नगई में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही चैनपुर की पुलिस दाल-बल के साथ पहुंच मामले को शांत कराया व दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया. दोनों पक्षों के दस्तावेजों को देख न्यायालय से निराकरण कराने की बात कही. हालांकि पूर्व में भी विवाद हो चुका है. जिसमें थानाघ्यक्ष ने दस्तावेजों के अनुसार अपने हिस्से में आवास बनाने का निर्देश दिया था.

लेकिन एक पक्ष के लोगों ने जबरन मु० तीजिया कुंवर एवं बाबुलाल राम के जमीन के हिस्से में झोपड़ी नुमा आवास का निर्माण करा रहे है. जिसको लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए और लाठी-डंडों के साथ एक दूसरे से भिड़ गए. हालांकि धर्मेंद्र राम ने लोक जन शिकायत निवारण व डीसीएलआर सीवान के यहां मामला को दर्ज कराया है. हालांकि अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है और ओपी पुलिस गश्त कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026