सिसवन: कैंपस सलेक्शन में 28 छात्रों का हुआ अंतिम रुप से चयन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के बावनडीह स्थित राजकीय पालिटेक्निक कालेज परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में जेके टायर कंपनी और आनंद ग्रुप कंपनी द्वारा कालेज में अलग- अलग जगहों पर शिविर लगाकर युवाओं को नौकरी के लिए चयन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेके टायर कंपनी मुरैना मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों द्वारा मैकेनिकल ब्रांच से कुल 18 छात्रों का सेलेक्शन किया गया।

वहीं आनंद ग्रुप ने कुल 10 छात्रों का इलेक्ट्रिकल ब्रांच और इलेक्ट्रानिक ब्रांच से सलेक्शन किया। कैंपस सेलेक्शन में राजकीय पालिटेक्निक कालेज, चैनपुर बावनडीह और राजकीय पोलिटेक्निक कालेज, गोपालगंज के काफी संख्या में छात्र शामिल हुए। इस मौके पर देवेद्र शर्मा, सुशील कुमार, अनिल झा, कालेज के प्राचार्य डा. प्रवीण पचौरी, प्रोफेसर आयुष रंजन, नीतीश सिंह, मोहित तोमर, सौरभ राणा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026