सिसवन: बीडीओ ने बीएलओ संग की समीक्षात्मक बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में मंगलवार को बीडीओ सूरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ संग समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची में निर्धारित समय सीमा के अंदर आवश्यक सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि जिनकी भी आयु 18 हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए। वहीं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र छह, सात एवं आठ भरने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ को अपने काम में निखार लाते हुए निर्वाचन से संबंधित कामों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि निचले स्तर पर खड़ा होकर हमलोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं मतदान का हक दिलाते हैं। ऐसे नेक काम में पारदर्शिता की जरूरत होती है ताकि हर युवा मतदाता सूची से जुड़ सकें और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बैठक में काफी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026