परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के मधवापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम सिवान-सिसवन स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधोपुर निवासी हितेंद्र साह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि हितेंद्र साह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सिवान से घर लौट रहे थे तभी सिवान-सिसवन मुख्य पथ पर मधवापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और हितेंद्र साह की मौत हो गई। साथ ही उनका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…