सिसवन: बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, भतीजे की मौत

शादी के लिए बाजा की बुकिंग कर लौट रहे थे चाचा-भतीजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़- इशोपुर मुख्य सड़क पर रामगढ़ बाजार के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन से बाइक सवार चाचा-भतीजा को रौंद दिया जिससे भतीजा की मौत हो गई जबकि उसके चाचा घायल हो गए। मृतक की पहचान सिसवन के पूरबपट्टी निवासी शैलेश राम के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान देवनाथ राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। बताया जाता है कि सिसवन पूरब पट्टी निवासी शैलेश राम के छोटे भाई की शादी 11 मई को थी। शैलेश राम अपने चाचा देवनाथ राम के साथ रामगढ़ बाजार शादी के लिए बैंड बाजा बुकिंग करने गए थे। बैंड बाजा बुकिंग करने के बाद वे दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे तभी रामगढ़- इशोपुर मुख्य सड़क पर रामगढ़ बाजार के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे शैलेश राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके चाचा देवनाथ राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक को तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026