सिसवन: 50 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड़ स्थित सत्यम स्वीट्स के पास मंगलवार कि सुबह ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाइक सवार शराब तस्कर को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान छपरा जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव निवासी सतेंद्र साह के रूप में हुई है. ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अस्पताल रोड़ से एक शराब तस्कर बाइक पर भारी मात्रा में शराब लेकर पासी टोला की तरफ जा रहा है.

इसी सूचना पर कार्रवाई करते खुद पुलिस बल के साथ उक्त जगह पहुंच कर तस्कर को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसकी बाइक पर रखा प्लास्टिक की बोरी में बंद 50 लीटर शराब बरामद किया. वहीं सिसवन पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व के शराब कारोबार मामले में ग्यासपुर निवासी नंद किशोर यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि उक्त व्यक्ती पर स्थानीय थाना कांड संख्या 251/21 मे मामला दर्ज़ था, जो बीते कई माह से फरार चल रहा था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026