परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित मां वैष्णो पेट्रोल पंप के पास सोना नदी के जंगल में अचानक आग लग जाने से पूरे नौतन बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. देखते-देखते कई एकड़ सोना नदी जंगल आग की चपेट में आ गया. साथ ही पास में माता वैष्णो पेट्रोल पंप आग के चपेट में आने के कगार पर पहुंच गया. तभी नौतन थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस दलबल के साथ अविनाशक फायर बिग्रेड आग बुझाने वाले सीवान से गाड़ियां सूचना देकर मंगाया.
वही दूसरी तरफ पेट्रोल पंप मालिक चंदन प्रसाद जेसीबी मशीन से जंगल दो भागों में चलाते रहे. यह प्रक्रिया शाम 7:00 से लगभग 11 से 12 बजे रात तक चलता रहा. तब जाकर रात आग पर काबू पाया गया. नहीं तो नौतन स्थित मां वैष्णो पेट्रोल पंप सहित काफी मकान दुकान आग के चपेट में आ जाता. जिससे स्थानीय लोगों ने राहत सांस ली है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…