सिसवन: हृदयगति रुकने से बीएसएफ के जवान रोज मोहम्मद की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान रोज मोहम्मद की सोमवार की सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को पटना से आई 9 वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में जवान को गार्ड आफ आनर दिया गया, तत्पश्चात जनाजे की नमाज अदा कर दफनाया गया।जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी इदरीश मियां के 55 वर्षीय पुत्र बीएसएफ के जवान रोज मोहम्मद पंजाब के फिरोजपुर बटालियन 16 में बीएसएफ के पद पर कार्यरत थे। वे महज तीन रोज पूर्व छुट्टी पर घर आए हुए थे।

इस दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी अकबरी खातून जगदीशपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत है। वहीं उनका बड़ा पुत्र एमडी इरफान घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी तथा छोटा पुत्र एमडी आरिफ बंगाल पुलिस में कार्यरत है। छोटी पुत्री जोरा खातून अविवाहित है, जो मां के साथ गृहणी का कार्य संभालती है। मृतक के बड़े पुत्र ने बताया कि पिताजी 10 दिनों की छुट्टी पर घर आए थे।

सोमवार की सुबह करीब चार बजे उनके अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उसके बाद मोबाइल के जरिए उनके बटालियन को इसकी सूचना दी गई। जवान की सूचना पर जिला परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोरंजन सिंह, डाकपाल अशोक सिंह आदि ने स्वजनों से मिल ढाढ़स बंधाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026