सिसवन: सीओ ने की राजस्व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने राजस्व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीओ ने बताया कि सभी राजस्व कर्मचारियों दाखिल खारिज, परिमार्जन से संबंधित मामलों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में संदेहास्पद जमाबंदी से संबंधित अभिलेख का निष्पादन प्रत्येक सप्ताह अद्यतन कर कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीएम किसान से संबंधित जांच प्रतिवेदन स्थलीय जांच उपरांत साप्ताहिक बैठक में जमा करने का निर्देश दिया।

आपदा से घटना-दुर्घटना से संबंधित, भू राजस्व कर आदि की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्रों का निष्पादन करने सहित अन्य कार्यों को समय सीमा के अंदर निपटाने का निर्देश सीओ ने कार्यालय लिपिक और राजस्व कर्मचारियों को दिया। साथ ही जांच के लिए आए हुए आवेदनों पर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने की बात कही। बैठक में प्रभारी अंचल निरीक्षक अनुज कुमार राय, राधेश्याम प्रसाद, मधु नीधि मधुकर, राजा कुमार, मिंटू कुमार, धनंजय कुमार राम उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026