परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी के घर से एक साइकिल व नगदी चोरी का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़ित पुजारी ने स्थानीय थाना को आवेदन दिया है. पुलिस को दी शिकायत में भागर मठ में रहने वाले पुजारी कृष्णकांत भारती ने बताया कि भागर मठ स्थित उनका मकान है. रविवार की रात वह मकान के सटे दलान में कचनार निवासी राम निकाह उपाध्याय के साथ बैठे हुए थे.
करीब 8 बजे दोनों लोग दलान से उठकर घर के अंदर खाना खाने चले गए. तभी बदमाशों द्वारा उनके दलान में रखे एक साइकिल की चोरी कर ली. पीड़ित पुजारी ने बताया कि उनके साथ उनके दलान में मौजूद कचनार गांव निवासी राम निगाह उपाध्याय ऊर्फ ब्रह्मचारी के पैकेट में रखे बीस हजार रुपया भी गायब था. पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि साइकिल चोरी कर भाग रहे एक स्थानीय ग्रामीण को उन्होंने पहचान किया है. इसकी जानकारी वह थाना को दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…