सिसवन: सांड के हमले से वृद्ध किसान की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के हुसैना गांव में बुधवार को सब्जी फसल की रखवाली कर रहे एक वृद्ध किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान हुसैना निवासी लाल मोहर पंडित के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए हुसैना निवासी लाल मोहर पंडित अपनी खेत में अपनी सब्जी फसल की रखवाली कर रहे थे।

इस दौरान खेत की मेड़ पर आवारा सांड़ था। उन्होंने सांड़ को भगाने की कोशिश की, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया तथा खेत की मेड़ पर उन्हें पटक मारने लगा। लाल मोहर पंडित की चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लिए उक्त स्थल पर पहुंचे तथा सांड़ को मारपीट कर भगाया, तब तक लालमोहर पंडित की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को घर लाए। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026