सिसवन: मेंहदार में सिसवन भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेहंदार में रविवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं किसान मोर्चा के योगेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार की जो योजनाएं चल रही कार्यकर्ताओं को उस योजनाओं को गांव-गांव तक घर-घर तक हर पहुंचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, महिला मोर्चा के उपाध्याक्ष पूनम तिवारी, आभा सिन्हा, जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, डा. शंकर भारती, संजय सिंह, संतोष तिवारी, रमेश तिवारी, अशोक मांझी, संजय मांझी, अवधेश यादव, शंकर गिरि, प्रेम माथु , कमलेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।