सिसवन: खेलते समय किशोर पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौत

  • सिसवन गांव की है घटना
  • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में शनिवार को बिजली का तार टूटकर एक किशोर पर गिर गया. करंट की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक स्थानीय गांव निवासी अशोक भगत का 11 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार ऊर्फ भोला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर क़रीब 12 बजे भोला खेलने के लिए घर से निकला हुआ था. तभी गांव के रामशंकर यादव के घर के पास एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में आकर भोला गंभीर रूप से झुलस गया. जब तक लोग वहां पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए सिसवन-सीवान व सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

जाम की वजह से मार्ग पर एक घंटे आवाजाही ठप हो गई थी. सड़क जाम की सूचना पर थाने की पुलिस के अलावे सीओ सतीश कुमार, बीडीओ सूरज सिंह घटना स्थल पहुंचे. जामकर्ताओं से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया. बावजूद आक्रोशित जाम हटाने को तैयार नहीं हुये. वे बिजली विभाग के अधिकारियों को स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही किशोर की जानें गई हैं. इधर मौके पर पहुंचे स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि रमेश प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव, बिनोद गुप्ता और अन्य लोगों के सहयोग से प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और आक्रोशितों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026