सिसवन: चैनपुर बाजार से हटेगा अतिक्रमण 20 से, काफी संख्या में पुलिस बल की रहेगी तैनाती

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन- सिवान स्टेट हाइवे 89 के चैनपुर बाजार में पथ के दोनों तरफ मुबारकपुर पुल से नयागांव तक किए गए अतिक्रमण को हटाने की तिथि प्रशासन द्वारा निश्चित कर ली गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए 20 सितंबर से 22 सितंबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ सतीश कुमार ने पथ प्रमंडल विभाग के सिवान कार्यालय से जेसीबी मशीन, भू अर्जन से संबंधित नक्शा एवं 10 मजदूर की मांग की थी, जिसे सीओ को पथ प्रमंडल विभाग ने आवश्यक चीजें उपलब्ध करा दिया है। अतिक्रमण हटाने के वक्त काफी संख्या में पुलिस बल की तैनात रहेंगे। अतिक्रमण के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना व भीषण जाम की समस्या उत्पन्न रहती है जिससे आम-आवाम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ज्ञात हो कि डीएम के निर्देश पर स्थानीय सीओ सतीश कुमार व पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में स्टेट हाईवे पर हुए अतिक्रमण को लेकर 19 मई को पथ की मापी कराई गई व अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया है। मापी के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया था। सीओ ने बताया कि सिसवन-सिवान पथ में मोरवन पुल से नयागांव तक सड़क के पूरब इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, फल, ठेला सहित अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क की जमीन पर अतिक्रमण से दुर्घटना में काफी वृद्धि हुई है।

दुर्घटना को रोकने तथा भीषण जाम से मुक्ति के लिए पथ की भूमि अतिक्रमण मुक्त की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चैनपुर उच्च विद्यालय से लेकर मुबारकपुर तक पथ के जमीन में तेजी से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के सबसे बड़े एवं सबसे महत्वपूर्ण बाजार चैनपुर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या की मुख्य वजह सड़क के किनारे अतिक्रमण कर जगह-जगह दुकान, ठेला आदि लगाना है। इस वजह से मुख्य सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026