परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन अंचल कार्यालय में कार्यरत प्रधान अंचल सहायक अविनाश कुमार पांडेय का स्थानांतरण के बाद प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विदाई दी गई। सीओ सतीश कुमार ने स्थानांतरित प्रधान सहायक को अंगवस्त्र व उपहार प्रदान कर विदाई दी। उन्हें अन्य कर्मियों ने बेहतर कार्य करने को लेकर सम्मानित किया।
इस दौरान उनके कार्यों एवं सहयोगियों के साथ अच्छे व्यवहार को लेकर सभी सभी कि आंखें नम हो गई। उनका स्थानांतरण पचरुखी अंचल कार्यालय हो गया है। विदित हो दाखिल-खारिज व अन्य कार्य को ससमय निष्पादित करने के मामले में प्रधान सहायक हमेशा अंचलाधिकारी के साथ मिलकर ससमय निष्पादित करने का काम करते थे। इस मौके पर राजस्व कर्मी राधेश्याम प्रसाद, कार्यपालक सहायक करण सिंह, सत्यदेव प्रसाद, असगर अली सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…