सिसवन: पंचभिंडा व जगदीशपुर के किसानों को उचित मुआवजा मिले : ब्रजेश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के पंचभिंडा, सिसवां मठिया और जगदीशपुर में किसानों की गेहूं की फसल में हुई अगलगी की घटना के पश्चात जिला पार्षद ब्रजेश कुमार सिंह ने काफी दु:ख प्रकट किया है. कहा कि अगर समय पर अग्निशमन की गाड़ी किसानों के खेतों में पहुंचती तो शायद इतना भारी क्षति किसानों को नहीं हुआ होता. जगदीशपुर में सवालिया राम, मनोज महतो, रहमुद्दीन मियां सहित अन्य किसानों का बीते कल पांच बीघा तो दूसरी ओर पंचभिंडा व सिसवां खुर्द मठिया में तकरीबन दो दर्जन किसानों का करीब 40-50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया.

‘जिला प्रशासन यथा शीघ्र सभी किसानों को उचित मुआबजा मुहैया कराये. अगलगी बिजली विभाग के लापरवाही से हुई है. हाई टेंशन तार के टुटने के बाद अगलगी हुई है. कहीं न कहीं बिजली विभाग भी दोषी है. सभी गरीब किसान है. गेहूं की फसल जलने से उनके समक्ष खाने को विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी. वहीं जिला पार्षद श्री सिंह ने जिला प्रशासन से हसनपुरा व सिसवन में बड़े क्षणता वाले अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की ताकि अगलगी जैसे घटना पर शीघ्र भी अगलगी पर काबू पाया जा सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026