✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के साईंपुर गांव में सोमवार को पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के विरुद्ध थाने में आवेदन पर प्राथमिकी कराई है। इसमें दोनों तरफ से कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आवेदन में एक पक्ष के विक्की कुमार साह ने गांव के हीं रामदेव साह सहित चार लोगों पर मारपीट कर बैग व सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के रामदेव साह ने गांव के ही विक्की साह सहित सात लोगों पर एकजुट होकर घर में घुसकर मारपीट करने व सोने-चांदी के आभूषण व नकद दो हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…