सिसवन: भूमि विवाद को ले अलग-अलग गांवों में मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में पूर्व से चली आ रही भूमि रंजीश को लेकर, सोमवार की शाम दो गुट आमने-सामने हो गए. एक ही जमीन पर दोनों पक्षों ने दवा करते हुए आपस में ही उलझ गए और देखते ही देखते मारपीट कर ली. जिसमें मुख्य रुप से तीन लोग घायल हो गए. घायलों में शामिल चंद्रशेखर सिंह व उनकी पत्नी शोभा देवी है. जबकि दूसरी तरफ चंद्रिका सिंह की पुत्री सिंगारी कुमारी घायल हो गई. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. इधर घायलों ने मारपीट की सूचना थाने को दी है.

वहीं चैनपुर ओपी के रामगढ़ एवं मुबारकपुर के मठिया में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदार के बीच मारपीट हो गई. जिसमें रामगढ़ निवासी साजिद अहमद की पुत्री मरियम खातून एवं अफसाना खातून घायल हो गई. दूसरी तरफ मुबारकपुर मठिया निवासी अभिषेक कुमार भारती मारपीट में घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है. घायलों ने ओपी थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026