एक माह में तीन बोलेरो की हो चुकी है चोरी
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत बाबा महेंद्रनाथ धाम मेंहदार से सोमवार के दिन चोरों ने एक बोलेरो गाड़ी की चोरी कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के बगौछा गांव निवासी बालेश्वर यादव अपने परिजनों के साथ सोमवारी को मेंहदार स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने आए हुए थे. मंदिर स्थित सड़क के पुरब साइड बगीचे में बोलेरो को खड़ी कर परिवार के साथ पूजा अर्चना करने मंदिर में चले गए इतने में चोरो ने बोलेरो की चोरी कर लि, इधर बोलेरो मालिक पूजा अर्चना करने के बाद जब बोलेरो के पास पहुंचे तो देखा की बोलेरो गायब है व काफी खोजबीन की बावजूद बोलेरो का कही भी पता नहीं चला.
इसके बाद पीड़ित यादव ने चैनपुर ओपी थाने पहुंचे पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर देर शाम तक पुलिस गाडी की तलाश करती रही. हालांकि पीड़ित बोलेरो मालिक बालेश्वर यादव ने सिसवन थाना के नोनिया पट्टी गांव निवासी कमरुल हक के पुत्र जाकिर हुसैन को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वह मामले में पूछताछ वह जांच की जा रही है. बतादें कि बीते 8 फरवरी, 8 मार्च व 5 अप्रैल को मंदिर के ठीक उसी स्थान से एक के बाद एक बोलेरो की चोरी हुयी है. एक महीने के अंदर तीन बोलेरो की चोरी होने से चर्चा का विषय बनी हुई है. चर्चा का विषय बना हुआ है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…