परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओ में 5 लोग घायल हो गये। चैनपुर ओपी क्षेत्र के बंगरे के बारी में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में रविंद्र यादव, उसका पुत्र अंकित यादव, विश्वनाथ यादव, नागेंद्र यादव व उसका पुत्र विशाल यादव घायल हो गया।
सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराने के बाद विश्वनाथ यादव, अंकित यादव व रविंद्र यादव का बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया। इधर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में कृष्णा पाण्डेय हत्याकांड के समझौते में हुई मारपीट की घटना में हसन इमाम का पुत्र आसफ अली घायल हो गया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…