सिसवन: प्रेमी की सगाई में पहुंचकर प्रेमिका ने की हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित विवाह भवन में शुक्रवार को हो रहे सगाई समारोह में पहुंच कर एक युवती ने हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवती अपने आप को लड़के की प्रेमिका बता रही थी। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि सारण के दहियावां के एक युवक की सगाई का कार्यक्रम मेंहदार स्थित विवाह भवन में चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही एक युवती वहां पहुंच विरोध जताते हुए हंगामा करने लगी तथा वह उस युवक की प्रेमिका बता रही थी। किसी ने घटना की सूचना चैनपुर ओपी को दी।

इसके बाद पुलिस ने युवती और युवक के स्वजनों को थाना बुलाकर मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार युवक एवं युवती दोनों समस्तीपुर में लघु सिंचाई विभाग में काम करते थे, जहां दोनों को प्रेम हो गया था। कुछ दिन बाद युवक का स्थानांतरण दूसरे जगह हो गया और युवक के घर वालों ने इसकी शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी। उस युवक की सगाई मेंहदार स्थित विवाह भवन में होने की सूचना पर उसकी प्रेमिका पहुंच विरोध जताते हुए हंगामा करने लगी। युवती ने युवक पर करीब तीन लाख रुपये देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने अपने मोबाइल फोन में युवक से संपर्क का कुछ प्रमाण भी पुलिस को दिखाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026