सिसवन: प्यार में पागल प्रेमिका झारखंड से सिसवन पहुंची प्रेमी के घर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना के सरहरा गांव पहुंची झारखंड पुलिस ने प्रेम प्रसंग में घर से फरार एक लड़की को उसके प्रेमी के साथ मंगलवार को बमराद कर अपने साथ झारखंड लेकर चली गई. उक्त कार्रवाई झारखंड पुलिस ने सिसवन व चैनपुर ओपी पुलिस के साथ मिलकर की. जानकारी के अनुसार सिसवन थाना के सरहरा गांव का युवक विशाल दिल्ली में कमाने गया था. इसी बीच झारखंड के कुछ लोगों के साथ परिचय हो गया. युवक को झारखंड के लोगों के बीच इतना घनिष्टता हो गई कि युवक अपने दोस्तों के घर जाने लगा. बीते 10 दिन पहले युवक झारखंड जिला के भूली ओपी थाना के एक गांव में शादी समारोह में गया था. जहां उसे गांव की एक लड़की से प्यार हो गया. युवक अपने घर चला आया. दोनों फोन पर बाते करने लगे. लड़की को प्यार का भूत सवार हो गया.

लड़की बीते चार जून को अपने घर से भाग युवक के घर चली आई. इधर, लड़की के घर से गायब होने पर उसके परिजनों ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए लड़की की बरामदगी के लिए गुहार लगाई. पुलिस ने प्राप्त आवेदन के अधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर लोकेशन का पता लगाया. जिसमें लोकेशन सिसवन मिला. इसके बाद झारखंड के धनबाद जिला के भूली ओपी थाने के एसआई कुंदन कुमार वर्मा सीवान के लिए रवाना हुए. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से लोकेशन वाले जगह पर छपेमारी की. आरोपी युवक तो पकड़ा गया, लेकिन लड़की नहीं मिली. झारखंड पुलिस प्रेमी युवक को हिरासत मे लेकर चैनपुर ओपी थाना परिसर में सख्ती से पूछताछ कर ही रही थी कि प्रेमिका ओपी थाना पहुंच कर अपने प्रेमी को बचाने लगी. पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस के समक्ष पूछ ताछ के दौरान लड़की प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही थी. इधर झारखंड पुलिस लड़की के उम्र 18 वर्ष से कम होने का हवाला देकर दोनों को पकड़ अपने साथ झारखंड लेकर चली गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026