सिसवन: बारिश नहीं होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत दें सरकार : जिप सदस्य

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन धान कि रोपनी के समय बारिश नहीं होने के सूखे की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष व वर्तमान जिप सदस्य ब्रजेश सिंह ने सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है. जिप सदस्य ने सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण किया तथा बताया कि इस वर्ष मानसून के कमजोर होने के कारण क्षेत्र मे औसत वर्षा नही के बराबर हुई है जिससे सूखे की स्थिति बन गयी है. धान रोपने के समय में वर्षा नहीं होने और नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण रोपनी का काम बाधित है.

सीवान कृषि प्रधान जिला हैं. सीवान जिला में नहरों की स्थिति भी बहुत दयनीय है. जिप सदस्य ने कहा की नहर में पानी छोड़ने को लेकर सिवान जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. जिप सदस्य ने किसानों के हित में सरकार से मांग करते हुए कहा है कि नहरों में खेती के लिए पर्याप्त पानी देने की व्यवस्था किया जाए तथा वर्षा नहीं होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत प्रदान किया जाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026