परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर में गुरुवार को एक व्यक्ति से डेंगू से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को चैनपुर बाजार के विभिन्न जगहों पर फागिंग कराई गई। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम चैनपुर के डेंगू से पीड़ित कपड़ा व्यवसायी दीपक सोनी की इलाज मौत हो गई थी, इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मोहल्ले में फागिंग करने की मांग की गई थी।
इसके बाद विभाग ने कर्मचारियों को खालका बाजार सहित चैनपुर के अन्य कई जगहों पर फागिंग कराई। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा शुक्रवार को बाजार में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित संभावित डेंगू और मलेरिया के मरीजों की जांच की गई। जांच कर रहे पैथोलाजिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि 28 लोगों की एनएस 1 एंटीजन की जांच की गई। इसमें पांच लोगों की रिपोर्ट आई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…