परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत रामगढ़ पंचायत के पिपरा निवासी वह बीडीसी सदस्य बंधु साह के 40 वर्षीय पुत्र अरुण साह की गुरुवार के अहले सुबह मौत हो गई. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक अरुन साह करीब दस दिनों से बुखार से पीड़ित थे वह चैनपुर के एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज चला रहे थे. तभी बुधवार की शाम उनकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. जिसे आनन-फानन में परिजनों ने उन्हे छ्परा अस्पताल ले गए, लेकिन कोई अस्पताल उन्हें एडमिट करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे.
तब उन्हें बुधवार के रात्रि सीवान लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. हालांकि परिजनों के मुताबिक साह दो बार टीका ले चुके हैं व कोरोना टेस्ट भी कराए थे. जिसमें परिजनों के मुताबिक नेगेटिव बताया जा रहा था, जबकि ग्रामीणों की माने तो कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे, जिससे इलाज के अभाव में उनकी मौत हुई है. इधर जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. वह जिला प्रशासन से बीडीसी सदस्य होने के नाते उन्हें आपदा राहत कोष से मिलने वाली मुआवजा देने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…