परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पड़ोसी परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चले. जिसमें दोनों ओर से करीब आधा दर्जन से अधीक लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार सुवहीं निवासी ब्रह्मानंद ओझा और पड़ोसी रामानंद ओझा के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है. इसी को लेकर रविवार को दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया और गाली-गलौज हो गई.
विवाद इतना तूल पकड़ गया की दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर हो गई. जिसमें प्रकाश ओझा, ब्रम्हानंद ओझा,अमित ओझा, रंजेश ओझा,रूपेश ओझा सहित दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को हालत गंभीर होने पर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…