सिसवन: दो दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल

लौटने के क्रम में सिमसिमिया गांव के समीप हुई घटना

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिसवन थाना क्षेत्र के सिमसिमिया गांव के समीप रविवार की देर शाम बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सीवान सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना में मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी उमाशंकर यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है. जबकि अपराधियों की गोली से जख्मी सोनू कुमार यादव उसी गांव का रहने वाला है. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. लोग प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर इस घटना को जोड़ रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक युवक कचनार गांव निवासी उमाशंकर यादव के पुत्र राकेश यादव (18) रविवार की रात क़रीब आठ बजे अपने साथी गांव के ही गोलू यादव के साथ कचनार बाजार से अपने घर लौट रहा था. तभी सिमसिमिया सड़क पर पहले से घात लगाए सशस्त्र अपराधियों ने दोनों युवकों पर पर फायरिंग कर दी. जिसमें राकेश यादव के गर्दन पर गोली लग गई, जबकि उनके साथी गोलू यादव के जांघें में गोली लगी. जिससे दोनों युवक जमीन पर गिर गए और अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग खून से लथपथ राकेश यादव व गोलू यादव को आनन-फानन में सिसवन रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया.

जबकि घायल गोलू की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया. इधर गोली मारने के मामले में मृतक के साथी ने छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. जिसमें पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा पुलिस जांच कर रही है. तीन आरोपित गिरफ्तार है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. जल्दी घटना का पटाक्षेप करते हुये फरार तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026