सिसवन: सड़क से अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन-सिवान स्टेट हाइवे 89 पथ के दाेनों तरफ मुबारकपुर से लेकर नयागांव तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाएगा। इसके लिए डीएम के निर्देश पर स्थानीय सीओ सतीश कुमार व पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सड़क की मापी कराई गई तथा अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया। मापी के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सिसवन-सिवान पथ में मोरवन पुल से नयागांव तक सड़क के पूरब इलेक्ट्रानिक्स फर्नीचर, फल, ठेला सहित अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण किया गया है।

उन्होंने कहा कि सड़क कि जमीन पर अतिक्रमण से दुर्घटना में काफी वृद्धि हुई है। दुर्घटना को रोकने तथा भीषण जाम से मुक्ति के लिए पथ की भूमि अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चैनपुर उच्च विद्यालय से लेकर मुबारकपुर तक पथ की जमीन पर दुकानदारों द्वारा तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मापी के दौरान बीडीओ सूरज कुमार सिंह, कर्मचारी अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026