सिसवन: दिन की जगह अब रात में हो रही बालू की खुदाई, विभाग बेखबर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड में इन दिनों सरयू नदी के किनारे रेत का अवैध कारोबार जोरों पर है। बालू माफिया रात के अंधेरे में सफेद बालू की खोदाई कर कहीं स्टाक कर रहे हैं या बेच रहे हैं। इससे सरकार को लाखों की राजस्व हानि हो रही है। इस पर नियंत्रण के प्रति वहीं विभाग लापरवाह है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेत (सफेद बालू) माफिया द्वारा सरयू नदी से प्रतिदिन रात के अंधेरे में सफेद बालू निकाल कर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली में भर कर जगह-जगह स्टाक किया जा रहा है । सरयू नदी से रेत निकालने का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। कुछ दिन पहले रेत माफिया विभाग की सक्रियता से खनन नहीं कर रहे थे। लोगों के अनुसार रेत माफियाओं के अवैध कारोबार में पुलिस और खनिज विभाग का उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त है, लेकिन कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

चिमनी व सरकारी कार्यों में ज्यादा रेत खपत होने के कारण बालू की मांग बढ़ गई है। इससे इन कारोबारियों की चांदी कट रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि बालू माफिया सरकारी आदेश का किस तरह का माखौल उड़ा रहे हैं प्रशासन की कार्रवाई भी दिखावे भर की होती है। रोक के बावजूद निर्माण कार्यों में इन सफेद बालू का उपयोग किया जा रहा है। अंधेरा होते ही ये माफिया सक्रिय हो जाते हैं। ज्ञात हो कि माफिया वर्षा के दौरान ऊंचे दामों पर बालू बेचकर काफी मुनाफा कमाते हैं। प्रखंड के कचनार, सिसवन, भागर, ग्यासपुर, जयी छपरा, शुभहाता में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली से बालू लेकर जगह-जगह ले जाते हैं। इस संबंध में सीओ सतीश कुमार ने बताया कि बालू माफिया को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी पहचान कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026