सिसवन: शौच को गई महिला के घर से लाखों के आभूषण चोरी, दहशत

  • शनिवार की भोर में शौच के लिये घर से बाहर गई थी महिला
  • बेड पर नहीं मिला बेटा तो पुलिस को दिया अपहरण की सूचना
  • घंटो बाद पलंग के नीचे से सहमा अवस्था में मिला पीड़ित पुत्र
  • ग्रामीणों ने बताया कि चोरों के भय से पलंग के नीचे छिपा था महिला का पुत्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियां पट्टी गांव निवासी एक महिला के घर चोरों ने शनिवार की भोर में अपना निशाना बना लिया. चोरों ने महिला के घर से लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर ली. घटना के वक्त महिला का पुत्र घर में मौजूद था जो घंटों बाद बेड की नीचे सहमा मिला. वह काफी डरा हुआ था और भयभीत होकर इधर-उधर देख रहा था. ग्रामीणों की माने तो चोरों के डर से महिला का पुत्र सहमा था. चोरी की घटना शनिवार सुबह 5:45 बजे की बताई जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला संतोष यादव की पत्नी दुर्गावती देवी ने बताया कि वह शुक्रवार की देर रात खाना खाकर अपने पुत्र व पुत्रियों के साथ अपने कमरे में सो गई. शनिवार की सुबह करीब 5:45 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर गई. तभी पहले से घात लगाए चोरों ने घटना का अंजाम दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह शौच कर घर आई तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला.

तुरंत अपने कमरे में गई तो देखा कि दोनों बेटी सोई हुई है और उसका 11 वर्षीय बेटा पवन कुमार बेड पर नहीं था. जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी. महिला ने इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दी. इधर लोगों में अपहरण की चर्चा के साथ-साथ जितनी मुंह उतनी बात होने लगी. कुछ ग्रामीणों ने नाबालिग के अपहरण होने की सूचना स्थानीय थाना को भी दे दी. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने घटना की जानकारी ली. उस समय तक नाबालिक का कुछ पता नहीं चला सका था. स्थानीय लोगों ने बताया कि घंटों तक खोजबीन के बाद नाबालिक पलंग के नीचे सहमा अवस्था में मिला. लोगों ने नाबालिक को पलंग के नीचे से निकाला. वह डरा हुआ था और कांप रहा था. युवक के मुंह से आवाज नहीं निकल रहा था. महिला ने अपने बेटे को संभालते हुए कहा कि चोरों ने एक सोने की झुमका, नथिया, मांग टीका व चांदी की पायल आदि की चोरी कर ली हैं. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026