परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड में भीखपुर गांव में अंजुमन ए अब्बासिया व अंजुमन ए रिजविया के तत्वावधान में हिंदू-मुस्लिम एकता का मिसाल 85 फीट ऊंचा ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग दूर-दूर से पहुंचे हुए थे।
भीखपुर स्थित जावेद मंजिल से जंजीरी मातम करते मुस्लिम युवा इमामबाड़ा पहुंचे तथा ताजिया को जुलूस के साथ इमाम चौक लाया गया जहां दोनों ताजिया का मिलान कराया गया। ताजिया को कंधा हिंदू दे रहे थे। चैनपुर का ताजिया दाहा नदी के पास पहुंचा जहां सभी ताजिया के मिलान के बाद कर्बला में विसर्जन किया गया। वहीं दूसरी ओर गुठनी के धनौती बाजार में बना 55 फीट का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…