सिसवन: घर से फरार प्रेमी युगल ने कोलकाता में फांसी लगाकर की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से भागे प्रेमी युगल द्वारा कोलकाता के बैरकपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना की जानकारी होने पर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों प्रेमी युगल 10 फरवरी को घर से फरार हुए थे। मामले में युवक की मां ने पुत्र के घर से लापता होने की शिकायत चैनपुर ओपी में की थी हालांकि पुलिस इस मामले में कोई सनहा या प्राथमिकी नहीं की थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था जो पढ़ने लिखने में तेज था। आठ फरवरी को अपनी मां से परीक्षा देने की बात कह कर घर से निकला और घर वापस नहीं आया। इसके बाद से युवक की मां ने पुत्र की लापता होने की शिकायत चैनपुर ओपी में की थी। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृत युवक के बड़े भाई गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं एक बहन की शादी हो गई है। बताया जाता है कि प्रेमी युगल आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजनों को मंजूर नहीं था। इसिलए वे दोनों घर से भाग गए तथा अंत में आत्महत्या कर ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026