परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय सभागार में बुधवार को कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी, कनीय अभियंता, प्रखंड के सभी 13 पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक मौजूद थे। बैठक में मनरेगा पदाधिकारी ने पूर्व से लंबित कार्यों की समीक्षा की और जल्द ही सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी पंचायत के रोजगार सेवकों से पंचायत में चिह्नित कार्यों की प्रगति की दिशा में आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सभी पंचायतों में कार्य किए जाने हैं, इसमें निजी पोखर, पोइन, नहर व सड़क, पौधारोपण अन्य कार्यों को प्राथमिकता देकर कराया जाना है। बैठक में जेई विजय कुमार भारती, पीटीए विनोद कुमार, लेखापाल अभिषेक सिंह, पीआरएस रमन गोप, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…