✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर बंगरे गांव के समीप बुधवार की शाम स्कार्पियो की चपेट में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों के सहयो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मुबारकपुर निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र मनोज सिंह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मनोज सिंह बुधवार की शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से बलिया कोठी की ओर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर बंगरे गांव के समीप टक्कर मार दिया जिससे वे बाइक से गिरकर घायल हो गए।
साथ ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा घायल को इलाज के लिए चैनपुर ओपी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…