परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप एक गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव निवासी 50 वर्षीय जनार्दन ठाकुर कचनार गांव से घर लौट रहे थे. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी. जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए.
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को किसी निजी क्लीनिक में ले गए, लेकिन स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. गुरुवार को घायल व्यक्ति को उसके परिजन पटना ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. उनके मौत की खबर जैसे ही उनके घर हरिहर छपरा गांव पहुंची परिजनों मे कोहराम मच गया. खबर लिखे जाने तक मामले में परिजनों के तरफ से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…