परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में विद्यालय मद से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्या नीलम तिवारी ने बताया कि निवर्तमान प्राचार्य सुजीत तिवारी के कार्यकाल में विद्यालय मद से एक भवन व एक शेड का निर्माण कराया गया था। विधायक मद से विद्यालय के बरामदे में टाइल्स लगाने का कार्य कराया गया। वहीं विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे अपने बेटे-बेटियों को समान शिक्षा देने का काम करें।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में नामांकन कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपील करते हुए अपने को क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के प्रति कृतसंकल्पित बताया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों के अलावा और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक , सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र देव नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि डा. अशोक भारती, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, रमेश तिवारी, संजीव सिंह, कमल देव तिवारी, रितेश सिंह, सुदामा प्रसाद, हीरालाल मांझी, प्रेम बाबू माथुर, राजन पटेल सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…