सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर के पुजारियों एवं फूल व्यवसायियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गएय। इस मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार करते दिख रहे हैं।

वीडियो के बारे में स्थानीय लोग बताते हैं कि यह प्रसारित वीडियो सोमवार का है जब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी उसी दौरान पूर्व के किसी विवाद को लेकर पुजारी एवं फुल व्यवसायी आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। एक- दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार होने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डांटे के प्रहार से मंदिर परिसर में करीब आधा घंटा तक अफरा तफरी मची रही। घटना में श्याम माली, द्वारिका माली, पंकज माली, चंद्रिका माली, बंटी माली, उपेंद्र माली, राजकुमार माली, प्रकाश माली, गणेश माली, नवीन उपाध्याय, शेषनाथ उपाध्याय सहित दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026