सिसवन: परिवहन विभाग की टीम पर हमले मामले में प्राथमिकी नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर कठिया बाबा के समीप 14 मई की रात जिला परिवहन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं द्वारा हमला करने के मामले में मंगलवार तक प्राथमिकी नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस घटना में शामिल हमलावरों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही हमलावरों को पहचान कर गिरफ्तार करने लेने का दावा कर रही है। हालांकि इस मामले में परिवहन विभाग की तरफ से मंगलवार की शाम पांच बजे तक थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दी गई थी। सिसवन थाना को केवल 32 ओवरलोड ट्रकों की जब्ती सूची दी गई है।

ज्ञात हो कि 14 मई की देर रात बालू से लदा ओवरलोड ट्रकों की जांच करने के दौरान ट्रक चालक और खनन माफियाओं द्वारा परिवहन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया था। इसमें परिवहन विभाग की टीम के साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया था। वहीं इस घटना में डीटीओ व उनके वाहन चालक को भी चोंट आई थी। घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने घटनास्थल से बालू से लदा 32 ओवरलोडेड ट्रकों को जब्त कर लिया। सभी ट्रकों को आधा दर्जन सुरक्षा गार्डों की निगरानी में सिसवन के हरेराम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के मैदान में रखा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026