सिसवन: सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत मामले में प्राथमिकी नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग पर ईशोपुर मोड़ के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सारण के मांझी थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज निवासी राजकुमार महतो के पुत्र करण कुमार महतो के रूप में हुई थी। इस मामले में सोमवार की शाम तक मृतक के स्वजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभीतक मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ज्ञात हो कि ईशोपुर मोड़ के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मांझी थाने के मेंहदीगंज निवासी करण कुमार की मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल थाना क्षेत्र के भागर निवासी दशरथ भगत के पुत्र अमित भगत घायल हो गया था। मृत किशोर करण कुमार भागर गांव निवासी विजेंद्र भगत के घर चार पांच माह से रहा था। रविवार की शाम करण कुमार एवं अमित कुमार एक बाइक से चैनपुर बाजार जा रहे थे तभी ईशाेपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से करण कुमार की मौत हाे गई तथा बाइक सवार अमित कुमार घायल हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026