सिसवन: पान दुकानदार की वाहन के धक्के से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के एक युवक की मौत शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्का से हो गई। युवक दुर्घटना का शिकार सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के पकवा इनार के पास हुआ। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक स्थानीय निवासी स्व. घुरल पटेल का पुत्र 36 वर्षीय बबलू कुमार पटेल था। मिली जानकारी के अनुसार वह साइकिल से पान बेचने का काम करता था। वह प्रतिदिन चैनपुर बाजार के एक व्यवसाई से उधार में पान लेकर जाता और बाजार बाजार घूम कर दुकानदारों को पान सप्लाई करता था। शनिवार को वह अपने भाई के साथ पान बेचने गया था। रसूलपुर की ओर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना में उसका भाई राजू कुमार पटेल भी घायल हुआ है। वह सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। मौत की खबर सुनते ही पत्नी ज्योति देवी बेसुध हो गई। उसको 2 पुत्री व एक पुत्र है। पुत्र की उम्र महज 4 साल है। जबकि बड़ी लड़की दुर्गा कुमारी की सात साल। असमय बच्चों के सिर से बाप का साया उठने से माता के सामने इनकी परवरिश का चिंता सताने लगी है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

पैर से विकलांग था बबलू

लगभग 10 साल पहले बबलू पेंटिंग का काम करता था। बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में पेंटिंग के काम करने के दौरान वह भाड़े से गिर गया। गिरने के कारण उसके पैर में चोट आई थी। बहुत इलाज के बाद भी उसका पैर ठीक नहीं हुआ। जिसके कारण वह विकलांग हो गया था। मेहनत का कोई काम नहीं कर पाता था। जिसके कारण वह साइकिल से पान बेचने का काम करना शुरू किया। वह अपने सभी भाइयों से अलग था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026