परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय कक्ष में सोमवार को मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह ने रोजगार सेवक के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें विकास योजनाओं का समीक्षा की तथा कई निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में लक्ष्य के अनुरूप मनरेगा योजनाओं में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कई कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। पीओ ने रोजगार सेवक को यथाशीघ्र अधूरा योजनाओं पौधारोपण का समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
पीओ ने बताया कि सभी रोजगार सेवक को अधूरा योजनाओं का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पीओ ने निर्देश दिया कि जो भी अधूरा योजना है उसको जीओ टैगिंग करें व फोटो लें। पीओ ने रोजगार सेवकों को स्पष्ट कहा कि सभी अधूरा योजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाए जिससे मजदूर को कार्य करने का अवसर मिले। इसलिए सभी लोग लग जाएं और कार्य में तेजी लाएं। बैठक में जेई विनोद कुमार, रोजगार सेवक अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, धनंजय कुमार सहित सभी पीटीए आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…