परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना में मंगलवार की देर शाम चल रही एक शराब पार्टी पर चार थाने की पुलिस ने धावा बोल दिया. इस दौरान शराब के नशे में धुत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अचानक चार थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद पूरे बघौना में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि चल रही शराब पार्टी में कुछ लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर शोर-शराबा व तांडव मचा रहे थे.
तब लोगों ने तंग आकर शराब पार्टी की सूचना एसपी को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने मामले को संज्ञान में लिया वह तुरंत एमएच नगर, रघुनाथपुर, चैनपुर ओपी एवं सिसवन थानाध्यक्षों को छापामारी कर शराबियों को धर दबोचने का निर्देश दिया. एक साथ चार थाने की पुलिस ने बघौना निवासी मनोज सिंह के दरवाजे पर चल रही शराब पार्टी पर धावा बोल दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…