सिसवन: आरोपित को पकड़ने के लिए कोचिंग सेंटर पर छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार करने के लिए रविवार की शाम चैनपुर बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में छापेमारी की, हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपित कोचिंग छोड़ फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव को गुप्त सूचना मिली कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित चैनपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने के लिए आया है।

सूचना पर ओपी प्रभारी सिविल ड्रेस में पुलिस बल के साथ कोचिंग सेंटर पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही आरोपित युवक को पुलिस के आने की भनक मिली वह अपनी बाइक और बैग छोड़ फरार हो गया। आरोपित के भाग जाने के बाद पुलिस ने कोचिंग संचालक से संबंधित युवक के बारे में पूछताछ की और मौके से आरोपित युवक की बाइक जब्त कर थाने ले गई। पूछे जाने पर ओपी प्रभारी ने बताया कि छापेमारी की गई है। एक बाइक जब्त की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026