सिसवन: बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से नीचे

परवेज अख्तर/सिवान: लगातार हो रही वर्षा के कारण सरयू नदी का जलस्तर दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ को लेकर लोगों की चिता बढ़ गई है। हालांकि नदी खतरे के निशान से अभी नीचे है। कटान वाली जगहों पर बचाव के लिए जियो सीट और जियो बोरियों को रखने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर 52.660 मीटर था जो खतरे के निशान 4.38 मीटर कम था। सिसवन में खतरे का निशान 57.04 मीटर है। बुधवार को सरयू नदी का जलस्तर 52.990 मीटर रिकार्ड किया गया जो खतरे के निशान से 4.17 मीटर कम है।

24 घंटे में नदी का जलस्तर में .330 सेंटीमीटर वृद्धि हुआ है। वहीं दरौली में सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को 58.790 मीटर रिकार्ड किया गया जो मंगलवार 58.480 मीटर था। दरौली में सरयू नदी का जल स्तर 24 घंटे में .310 मीटर बढ़ा है। दरौली में सरयू नदी के खतरे का निशान 60.82 है। यहां पर सरयू नदी खतरे के निशान से 2.34 मीटर नीचे बह रही है। सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के लोग चिंतित हैं। हालांकि अभी खतरे जैसी बात नहीं है। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ जैसी कोई बात नहीं है, विभाग के द्वारा सभी तैयारी पूरी की जा रही है। कटाव वाली जगहों पर विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026