सिसवन: मेंहदार जाने वाली सड़क जर्जर, जल जमाव व कीचड़ से परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंंड के मेंहदार स्थिति बाबा महेंद्रनाथ मंदिर जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई। यह सड़क जगह-जगह टूट गई है। इस कारण बरसात के मौसम में जगह-जगह सड़क पर जल जमाव तथा कीचड़ होने से श्रद्धालुओं एवं आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से प्रखंड के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं मेंहदार पूजा करने जाते हैं। जल जमाव तथा कीचड़ के कारण लाेगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस पथ से वाहन को कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल है। इस रास्ते से कई स्कूल बस भी गुजरते हैं जो जान जोखिम में डालकर बच्चों को वाहन पर बैठाते हैं। प्रखंड के लीला साह के पोखरा से बगौरा होते हुए बाबा महेंद्रनाथ मंदिर जाने का एक मात्र यही रास्ता है। यह सड़क कई वर्षों से देखरेख में जर्जर हो गया है। इस सड़क की मरम्मत में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञात हो कि 2017 में सड़क की मरम्मत की गई थी। यह सड़क दो जिले सारण एवं सिवान को भी जोड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024